स्टेट ऑफ द क्लाइमेट 2024 रिपोर्ट (State of the Climate 2024 Report)

स्टेट ऑफ द क्लाइमेट 2024 रिपोर्ट (State of the Climate 2024 Report)

2024 अब तक का सबसे गर्म साल (warmest year) बनने की राह पर है, जिसमें वैश्विक तापमान (global temp.) पूर्व-औद्योगिक स्तरों से 1.54°C ऊपर रहा।

ग्रीनहाउस गैसों (CO2, CH4, N2O) का स्तर 2023 में रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुँच गया, और 2024 में भी बढ़ना जारी रहा।

महासागर और समुद्र स्तर में वृद्धि (Ocean and Sea Level Rise):

  • 2023 में महासागरों का ताप रिकॉर्ड स्तर (record levels) पर पहुँच गया, जिसमें 3.1 मिलियन TWh गर्मी अवशोषित हुई।
  • वैश्विक समुद्र स्तर में वृद्धि (global sea level rise) में तेजी आई, जो 4.77 मिमी/वर्ष (2014-2023) हो गई, जो 1993-2002 की दर से दोगुनी है।

क्रायोस्फीयर (ध्रुवीय बर्फ और ग्लेशियर) (Cryosphere - Polar Ice and Glaciers):

  • आर्कटिक (Arctic) और अंटार्कटिक (Antarctic) समुद्री बर्फ (sea ice) ऐतिहासिक औसत से नीचे बनी रही।

वर्षा (Precipitation):

  • 2023 पिछले 30 से अधिक वर्षों में वैश्विक नदियों के लिए सबसे सूखा वर्ष था।