आर्कटिक सर्कल (Arctic Circle) के जल निकाय (Water Bodies)

आर्कटिक सर्कल (ARCTIC CIRCLE)
जल निकाय (Water Bodies)
चुक्ची सागर (Chukchi Sea): अपने सबसे दक्षिणी छोर पर बेरिंग जलडमरूमध्य (Bering Strait) के माध्यम से बेरिंग सागर (Bering Sea) और प्रशांत महासागर (Pacific Ocean) से जुड़ा हुआ है।
पूर्वी साइबेरियाई सागर (East Siberian Sea): इस क्षेत्र में सबसे कम अध्ययन किए गए जल निकायों में से एक है, जहाँ अत्यधिक कठोर जलवायु होती है।
लाप्टेव सागर (Laptev Sea): तीन तरफ से भूमि से घिरा हुआ है।
कारा सागर (Kara Sea): साइबेरिया के उत्तर में, बैरेंट्स सागर (Barents Sea) और लाप्टेव सागर के बीच स्थित है।
बैरेंट्स सागर (Barents Sea): रूस और नॉर्वे के उत्तरी तटों पर; आर्कटिक महासागर के अन्य हिस्सों की तुलना में अपेक्षाकृत उथला है।
यह सागर हाइड्रोकार्बन संसाधनों की खोज के लिए महत्वपूर्ण है।
यह एक उत्पादक मछली पकड़ने वाला क्षेत्र है।
पेचोरा सागर (Pechora Sea) और श्वेत सागर (White Sea) बैरेंट्स सागर के हिस्से हैं।
वान्डेल सागर (Wandel Sea): ग्रीनलैंड के उत्तर-पूर्व से स्वालबार्ड तक फैला हुआ है।
नोट (Note):
हिमाद्री (HIMADRI) – नॉर्वे के स्वालबार्ड में भारत की अनुसंधान प्रयोगशाला; उत्तरी ध्रुव (North Pole) के पास स्थित।